Pomegranate Benefits: दिल हेल्दी रखना है तो रोज़ खाएं एक अनार, 5 फायदे जानकर होंगे हैरान

रोज़ एक अनार खाने के फायदे।
Pomegranate Benefits: खुद को हेल्दी रखने के लिए रोजाना एक अनार खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। स्किन से लेकर हार्ट तक अनार लाभकारी होता है। छोटे-छोटे दाने वाला यह फल न सिर्फ स्वाद में मीठा होता है बल्कि सेहत का खज़ाना भी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
अनार का सेवन हार्ट, स्किन, डाइजेशन और इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाता है। यही वजह है कि इसे 'फ्रूट ऑफ लाइफ' भी कहा जाता है। जानते हैं रोज़ एक अनार खाने के फायदे।
रोज अनार खाने के 5 बड़े लाभ
दिल को रखता है हेल्दी: अनार में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस में रखते हैं। यह ब्लड वेसल्स को क्लीन रखकर दिल की मसल्स को मज़बूती देता है, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा कम होता है। रोज़ाना एक अनार खाना हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है।
इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत: अनार में विटामिन सी, पॉलिफेनॉल और फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह इन्फेक्शन और वायरस से बचाव करते हैं और सर्दी-खांसी जैसी छोटी बीमारियों को जल्दी ठीक होने में मदद करते हैं।
स्किन को बनाता है ग्लोइंग: अगर आप नेचुरल ग्लो चाहते हैं, तो अनार आपकी स्किन के लिए कमाल का काम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन सेल्स को रिपेयर करते हैं और टैनिंग, झुर्रियों और पिग्मेंटेशन को कम करते हैं। रोज़ एक अनार खाने से स्किन हाइड्रेट और फ्रेश रहती है।
डाइजेशन में लाता है सुधार: अनार के बीजों में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाती है। यह कब्ज, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत देता है। सुबह या दोपहर में अनार खाने से पेट हल्का महसूस होता है और डाइजेशन बेहतर होता है।
ब्लड को करता है प्यूरीफाई: अनार का जूस ब्लड को साफ करने और नई रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद आयरन और फोलेट एनर्जी लेवल को बढ़ाते हैं और एनीमिया से बचाते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है जिससे शरीर एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
