Ginger Garlic Benefits: अदरक के साथ शहद खाएंगे तो इम्यूनिटी बूस्ट होगी, मिलेंगे 5 कमाल के फायदे

अदरक और शहद साथ खाने के बड़े फायदे। (Image-AI)
Ginger Garlic Benefits: भारतीय रसोई में अदरक और शहद दोनों ही आमतौर पर पाए जाते हैं और आयुर्वेद में इनका विशेष महत्व बताया गया है। ये दोनों चीजें जब एक साथ ली जाती हैं, तो शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। चाहे बात सर्दी-जुकाम से राहत की हो, पाचन सुधारने की हो या इम्यूनिटी बढ़ाने की, अदरक और शहद की जोड़ी बेहद असरदार साबित होती है।
इन दोनों में मौजूद औषधीय गुण न केवल शरीर की अंदरूनी सफाई करते हैं बल्कि कई तरह की बीमारियों से भी बचाते हैं। ये प्राकृतिक नुस्खा सदियों से घरेलू चिकित्सा में इस्तेमाल होता आया है। आइए जानते हैं अदरक और शहद एक साथ खाने से होने वाले 5 खास फायदों के बारे में।
इम्यूनिटी बढ़ाता है
शहद और अदरक दोनों एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज से भरे हैं। इन्हे साथ सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह मिश्रण शरीर को वायरल इन्फेक्शन और मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। रोज एक चम्मच सेवन से शरीर अंदर से मजबूत होता है।
सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत
अदरक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और शहद में पाए जाने वाली सूदिंग प्रॉपर्टीज गले की खराश और खांसी को दूर करने में मदद करते हैं। अदरक का रस और शहद मिलकर बलगम ढीला करने में मदद करते हैं और इससे सांस की नली खुलती है। यह मिश्रण खासकर बदलते मौसम में काफी असरदार माना जाता है।
डाइजेशन दुरुस्त करता है
अदरक पेट की गैस, अपच और सूजन जैसी समस्याओं को कम करता है, वहीं शहद आंतों को शांत करता है। रोज सुबह खाली पेट अदरक और शहद लेने से डाइजेशन में सुधार होता है और भूख भी बेहतर लगती है। यह कब्ज की समस्या को भी दूर करने में कारगर है।
वजन घटाने में सहायक
गुनगुने पानी के साथ अदरक और शहद लेने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे फैट बर्न करने की स्पीड तेज होती है। अदरक और शहद पेट की चर्बी कम करने में भी मददगार माना गया है। बिना किसी साइड इफेक्ट के वजन कम करने का यह एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है।
दिल की सेहत को बेहतर बनाता है
अदरक और शहद दोनों ही ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करते हैं। ये नुस्खा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इससे हार्ट डिजीज का रिस्क भी कम होता है और दिल स्ट्रॉन्ग बनता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
