Cumin Benefits: ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार जीरा, इम्यूनिटी बूस्ट होती है; 5 फायदे हैं कमाल

जीरा सेवन के बड़े फायदे।
Cumin Benefits: जीरा एक ऐसा मसाला है जिसका हर घर में उपयोग किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही इसमें औषधीय गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। छोटे-छोटे दाने वाले इस मसाले में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
आयुर्वेद में भी जीरे को कई बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। नियमित रूप से जीरे का सेवन करने से पेट की समस्याओं से राहत, ब्लड शुगर कंट्रोल और हड्डियों को मजबूती मिलती है। आइए जानते हैं जीरा खाने के बड़े फायदे।
जीरा खाने के फायदे एवं इस्तेमाल का तरीका
1. डाइजेशन पावर बढ़ती है: जीरे में मौजूद थाइमॉल और दूसरे कंपाउंड पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं। इससे पेट हल्का महसूस होता है और खाना आसानी से पच जाता है। गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या वाले लोगों को जीरे का सेवन करना चाहिए। आप चाहें तो रोजाना खाने के बाद एक चम्मच भुना हुआ जीरा या जीरे का पानी पी सकते हैं।
2. ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है: जीरा डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद कंपाउंड्स ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में उबला हुआ जीरा पीने से ब्लड शुगर धीरे-धीरे नियंत्रित होने लगता है।
3. इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है: जीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह सर्दी-जुकाम जैसी छोटी बीमारियों से बचाव करता है। अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो अपने आहार में जीरे का इस्तेमाल बढ़ा दें। जीरा चाय या जीरा-शहद पानी इसके लिए कारगर विकल्प है।
4. वजन घटाने में मददगार: जीरा मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है। यह शरीर में फैट जमने से भी रोकता है। वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोग सुबह खाली पेट जीरा पानी पीना शुरू कर सकते हैं। साथ ही सलाद या रायते में भुना हुआ जीरा डालकर भी फायदा उठा सकते हैं।
5. हड्डियों को मजबूत करता है: जीरे में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव के लिए जीरा फायदेमंद माना जाता है। इसे दूध में डालकर उबालकर पीने से डबल फायदा मिलता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
