धनिया बीज के फायदे: डाइजेशन सिस्टम में सुधार होता है, कोलेस्ट्रॉल बैलेंस रहता है; बीजों के सेवन का तरीका जानें

Coriander seeds health benefits
X

धनिया बीज सेवन के फायदे।

Coriander Seeds: धनिया बीज का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे पाचन में सुधार आता है और कोलेस्ट्रॉल भी बैलेंस रहता है।

Coriander Seeds Benefits: रसोई में इस्तेमाल होने वाला धनिया बीज सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं है, बल्कि सेहत का भी खजाना है। भारतीय घरों में सदियों से धनिया बीज को आयुर्वेदिक नुस्खों में शामिल किया जाता रहा है, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इसके फायदों को भूलते जा रहे हैं।

अगर रोजाना सही मात्रा में धनिया बीज का सेवन किया जाए, तो यह पाचन से लेकर ब्लड शुगर तक कई समस्याओं में राहत दे सकता है। खास बात यह है कि यह सस्ता, आसानी से मिलने वाला और नेचुरल उपाय है। आइए जानते हैं धनिया बीज खाने के बड़े फायदे।

धनिया बीज खाने के 6 बड़े लाभ

पाचन तंत्र को रखे मजबूत: धनिया बीज खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पेट की गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट धनिया बीज का पानी पीने से कब्ज की परेशानी में भी राहत मिलती है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक: धनिया बीज डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में इंसुलिन के स्राव को बेहतर करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है। नियमित सेवन से शुगर के अचानक बढ़ने का खतरा कम हो सकता है।

वजन घटाने में मददगार: अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो धनिया बीज आपके काम आ सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में जमा फैट को कम करने में सहायक होता है। धनिया बीज का पानी पीने से भूख भी कंट्रोल में रहती है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को करे संतुलित: धनिया बीज शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है और हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: धनिया बीज में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को हेल्दी बनाए रखते हैं। यह मुंहासे, खुजली और रैशेज की समस्या को कम करता है। साथ ही इसके सेवन से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है, जिससे बाल मजबूत बनते हैं।

शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक: धनिया बीज शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर को स्वस्थ रखता है और यूरिन के जरिए टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायक होता है। इससे शरीर हल्का और एनर्जेटिक महसूस करता है।

कैसे करें धनिया बीज का सेवन?

रात में एक चम्मच धनिया बीज पानी में भिगो दें और सुबह उसे उबालकर छान लें। इस पानी को गुनगुना पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story