Avocado Benefits: इस विदेशी फल से हड्डियां बनेगी मजबूत, आंखों की रोशनी बढ़ेगी, 5 फायदे कर देंगे हैरान

एवोकाडो खाने के बड़े फायदे।
Avocado Benefits: एवोकाडो भले ही विदेशी फल हो लेकिन भारत में भी इसकी डिमांड काफी बढ़ गई है। हेल्दी फूड लिस्ट में एवोकाडो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से इसे सुपरफूड का दर्जा दिया जाने लगा है। रेगुलर एवोकाडो खाने से न सिर्फ हेल्थ बेहतर होती है बल्कि स्किन और हेयर पर भी इसका शानदार असर देखने को मिलता है।
यह फल खासकर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो हेल्दी डाइट फॉलो करना चाहते हैं या फिर वेट मैनेजमेंट की कोशिश में हैं। आइए जानते हैं एवोकाडो खाने के 5 बड़े फायदे।
दिल को हेल्दी बनाए
एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। एवोकाडो खाने से हाई बीपी और ब्लॉकेज की समस्या से बचाव हो सकता है।
डाइजेशन सिस्टम को मजबूत करे
एवोकाडो में डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह डाइजेशन सिस्टम को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या दूर करता है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है। यह वेट लॉस में भी मददगार है।
स्किन के लिए फायदेमंद
एवोकाडो विटामिन ई, सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह स्किन को ग्लोइंग और हाइड्रेटेड रखता है। इसे खाने से झुर्रियां और एजिंग के निशान कम हो सकते हैं। एवोकाडो ऑयल भी स्किन को न्यूट्रिशन देने में असरदार माना जाता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाए
एवोकाडो में ल्यूटिन और जियाजैंथिन पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसे खाने से फ्री रेडिकल्स से आंखों का बचाव होता हैऔर मोतियाबिंद या आंखों की अन्य समस्याओं का रिस्क कम होता है।
हड्डियों को मजबूत बनाए
एवोकाडो में विटामिन के, कैल्शियम और फॉस्फोरस अच्छी मात्रा में होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने और बोन डेंसिटी बढ़ाने में मदद करता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए एवोकाडो डाइट में शामिल करना फायदेमंद है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
