Ajwain Benefits: मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मददगार है अजवाइन, 5 फायदे हैं कमाल, जानें इस्तेमाल का तरीका

Ajwain Benefits: अगर मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाए तो वजन बढ़ना, थकान और पाचन की दिक्कतें आम हो जाती हैं। ऐसे में लोग महंगे सप्लीमेंट्स और डाइट प्लान्स की ओर भागते हैं, जबकि समाधान हमारी रसोई में ही मौजूद है। अजवाइन जो अक्सर तड़के या घरेलू नुस्खों तक सीमित रहती है असल में मेटाबॉलिज्म को नेचुरली तेज करने की ताकत रखती है।
आयुर्वेद में अजवाइन को पाचन और अग्नि बढ़ाने वाला मसाला माना गया है। इसमें मौजूद थाइमोल जैसे तत्व शरीर की पाचन क्रिया को एक्टिव करते हैं और फैट बर्निंग प्रोसेस को सपोर्ट करते हैं। आइए जानते हैं अजवाइन के 5 कमाल के फायदे और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका।
अजवाइन सेवन के बड़े फायदे
मेटाबॉलिज्म को करता है तेज: अजवाइन शरीर की डाइजेस्टिव फायर यानी जठराग्नि को मजबूत करती है। इससे खाना जल्दी पचता है और कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया बेहतर होती है। नियमित रूप से अजवाइन का सेवन मेटाबॉलिज्म को एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है।
वजन घटाने में सहायक: स्लो मेटाबॉलिज्म वजन बढ़ने की बड़ी वजह बनता है। अजवाइन फैट को तोड़ने और शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद करती है। खासकर सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से वजन घटाने में सपोर्ट मिल सकता है।
पाचन और गैस की समस्या से राहत: अजवाइन गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या के लिए जानी जाती है। इसके कार्मिनेटिव गुण पेट में जमा गैस को बाहर निकालने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है।
पेट की चर्बी कम करने में मददगार: अजवाइन शरीर में टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है। जब शरीर डिटॉक्स होता है तो मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करता है और खासकर पेट के आसपास जमी चर्बी कम होने लगती है।
सूजन और पानी रुकने की समस्या में राहत: अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह शरीर में सूजन और वॉटर रिटेंशन को कम करने में मदद करती है, जिससे वजन हल्का महसूस होता है और बॉडी शेप बेहतर दिखती है।
अजवाइन इस्तेमाल करने का सही तरीका
अजवाइन का पानी: रात में 1 चम्मच अजवाइन पानी में भिगो दें। सुबह उबालकर छान लें और गुनगुना पानी पिएं।
अजवाइन चूर्ण: भोजन के बाद चुटकी भर अजवाइन चबाएं या गुनगुने पानी के साथ लें।
अजवाइन और नींबू: अजवाइन के पानी में कुछ बूंदें नींबू की मिलाने से फैट बर्निंग और बेहतर हो सकती है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
