Banana Eating: केले के साथ भूलकर भी न खाएं 5 फ्रूट्स, फायदे की जगह हो जाएगा बड़ा नुकसान?

पांच फलों के साथ भूलकर भी न खाएं केला।
Banana Eating: एनर्जी का पावर हाउस कहलाने वाला फल केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि केले के साथ कुछ फलों का सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। अमरूद, खट्टे फल हों या पपीता ये केले के साथ खाना कई बार हानिकारक हो जाता है।
कई लोग अनजाने में इन गलतियों को दोहराते हैं और सोचते हैं कि वे हेल्दी चीजें खा रहे हैं, लेकिन असल में यह सेहत पर बुरा असर डालता है। आइए जानते हैं ऐसे फलों के बारे में जिन्हें केले के साथ बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
केले के साथ न खाएं 5 फल
1. खट्टे फल (नींबू, संतरा, मौसमी): केले के साथ खट्टे फल खाने से पाचन में गड़बड़ी हो सकती है। दोनों का कॉम्बिनेशन पेट में एसिडिटी और अपच को बढ़ाता है। यह गैस्ट्रिक प्रॉब्लम और पेट फूलने की समस्या भी पैदा कर सकता है।
2. पपीता: केले और पपीते को एक साथ खाना बेहद हानिकारक माना जाता है। इन दोनों फलों को साथ खाना शरीर में टॉक्सिक रिएक्शन कर सकता है। खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं को इसे बिल्कुल अवॉयड करना चाहिए, क्योंकि यह बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है।
3. अमरूद: अमरूद और केला साथ खाने से कब्ज और गैस की समस्या बढ़ जाती है। दोनों में मौजूद फाइबर और एंजाइम्स पचने में समय लेते हैं, जिससे पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यह पेट दर्द और अनकंफर्टेबिलिटी का कारण बन सकता है।
4. एवोकाडो: केले और एवोकाडो का कॉम्बिनेशन शरीर में फैट और कैलोरी की मात्रा को अचानक बढ़ा सकता है। यह कॉम्बिनेशन ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल पर भी निगेटिव असर डालता है। डायबिटीज और हार्ट पेशेंट्स को इसे बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
5. तरबूज: केला और तरबूज साथ खाने से पेट में गैस और डायरिया की समस्या हो सकती है। तरबूज में मौजूद पानी और केले का हैवी नेचर पाचन क्रिया को गड़बड़ा देते हैं। यह कॉम्बिनेशन शरीर का बैलेंस बिगाड़ देता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
लेखक: कीर्ति
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
