Healthy Foods For Eyes: आंखों से दिखने लगा है धुंधला? आज से ही खाना शुरू कर दें 5 चीजें, दिखेगा फर्क

आंखों को हेल्दी रखने वाली 5 चीजें।
Healthy Foods For Eyes: आंखें हमारे लिए ईश्वर की दी हुई बड़ी नेमत है। आंखों की हेल्थ का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। तब और जब उम्र बढ़ने लगती है। बता दें कि आजकल आंखों में थकान सूखापन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि सही खानपान से आंखों की सेहत को बेहतर बनाए रखना ज़रूरी हो जाता है। ऐसे में कुछ फूड्स डाइट में शामिल कर आंखें हेल्दी रखी जा सकती हैं।
आंखों को 60 साल की उम्र में भी सेहतमंद रखने में गाजर, पालक, अखरोट जैसे फूड्स बेहद असरदार हो सकते हैं। इसके साथ ही संतरा और अंडा भी आई साइट को बेहतर बनाए रख सकता है।
आंखें हेल्दी रखने वाले 5 फूड्स
गाजर
आंखों को हेल्दी रखने के लिए गाजर खाना फायदेमंद है। गाजर को आंखों का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन ए में बदलता है और ये आंखें हेल्दी रखता है। गाजर आंखों को धुंधलापन, रात को दिखाई न देना और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करती है।
पालक
पालक में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों को हानिकारक यूवी किरणों और नीली रोशनी से सुरक्षा प्रदान करते हैं। पालक में आयरन, विटामिन ए और फोलेट भी होता है, जो आंखों की थकान और सूखापन को कम करने में सहायक है।
अखरोट
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है, जो आंखों की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है। इससे आंखों में सूजन और ड्राइनेस से राहत मिलती है। अखरोट रेटिना की वर्किंग बेहतर बनाता है और उम्र बढ़ने के साथ आने वाली समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है।
अंडा
अंडे की जर्दी में ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन, विटामिन ई और ज़िंक भरपूर होते हैं। ये तत्व आंखों को कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। रोजाना एक अंडे का सेवन आंखों के लिए लाभकारी हो सकता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।
संतरा
संतरा विटामिन सी का बेहतरीन स्त्रोत मान जाता है, जो आंखों की ब्लड वैसल्स को हेल्दी बनाए रखता है। यह आंखों में होने वाली उम्र संबंधी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। रोज़ाना एक संतरा खाने या ताजा जूस पीने से आंखों में जलन, थकान और सूखापन की समस्या कम होती है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
(कीर्ति)
