Foods For Liver: लिवर को फौलाद बना देंगी 5 चीजें, खाएंगे तो अंदर की गंदगी होगी साफ!

healthy foods for liver
X

लिवर को हेल्दी रखने वाले फूड्स।

Foods For Liver: लिवर शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है और इसका हेल्दी रहना बेहद जरूरी है। कुछ फूड्स लिवर को हेल्दी बनाने में मददगार हो सकते हैं।

Foods For Liver: आप अगर तंदुरुस्त रहना चाहते हैं तो लिवर का हेल्दी रहना बेहद जरूरी है। लिवर एक ऐसा अंग है, जो बिना रुके काम करता है। लिवर खून को साफ करना, पाचन में मदद करना और हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने की प्रक्रिया को अंजाम देता है। जब हमारी खान-पान की आदतें बिगड़ती है, तो सबसे पहला असर लिवर पर ही पड़ता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि लिवर को समय-समय पर डिटॉक्स किया जाता रहे।

कुछ प्राकृतिक चीजें ऐसी होती हैं जो लिवर की सफाई में मदद करती हैं और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाती हैं। ये ना सिर्फ शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालती हैं बल्कि लिवर को स्ट्रॉन्ग भी बनाती हैं। जानते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में जो किसी टॉनिक से कम नहीं हैं।

5 चीजों से लिवर को बनाएं मजबूत

पालक – क्लोरोफिल से भरपूर सुपरफूड

हरी सब्जियों में पालक को फायदों के मामले में सबसे ऊपर रखा जाता है। पालक में मौजूद क्लोरोफिल शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर को साफ रखता है और पाचन में सुधार करता है। पालक में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो लिवर की कोशिकाओं को डैमेज से बचाते हैं।

लहसुन – प्राकृतिक लिवर डिटॉक्सिफायर

खाने का स्वाद बढ़ाने वाला लहसुन औषधीय गुणों से भरा हुआ है। लहसुन में एलिसिन और सेलेनियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो लिवर को साफ करने और एक्टिव करने का काम करते हैं। यह शरीर में मौजूद हानिकारक रसायनों को खत्म करने में सहायक होता है।

नींबू – विटामिन C से लिवर का सफाईकर्मी

नींबू में पाया जाने वाला विटामिन C लिवर को डिटॉक्स करता है और एंजाइम्स को एक्टिव करता है। नींबू लिवर डिटॉक्स करने के साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम भी करता है। एक गिलास गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर रोज सुबह पीना लिवर की सफाई के लिए बेहतरीन तरीका है।

सेब – पेक्टिन से भरपूर लिवर क्लीनर

सेब में मौजूद पेक्टिन शरीर से मेटल्स और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे लिवर पर कम दबाव पड़ता है और वह बेहतर तरीके से काम करता है। डॉक्टर भी रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं।

हल्दी – एंटी-इंफ्लेमेटरी हीरो

हल्दी को अपने गुणों की वजह से आयुर्वेद में भी खास स्थान दिया गया है। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो लिवर को सूजन से बचाता है और उसके काम को सुचारु बनाता है। हल्दी दूध या गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से लिवर की गहराई से सफाई होती है और कोशिकाएं मजबूत बनती हैं।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/ डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)



(कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story