Core Strength Exercises: पैरों में महसूस होती है कमज़ोरी? इन तरीकों से कोर मसल्स को बनाएं मजबूत

पैरों की कोर मसल्स मजबूत करने के तरीके।
Core Strength Exercises: आपको चलते समय पैरों में थकान या कमजोरी महसूस होती है, तो यह सिर्फ पैरों की नहीं, आपके कोर मसल्स की भी कमजोरी का संकेत हो सकता है। कोर मसल्स, यानी पेट, कमर और हिप्स के आसपास की मांसपेशियां, हमारे शरीर का संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। जब ये मसल्स कमजोर हो जाती हैं, तो उसकी मार सबसे पहले पैरों पर पड़ती है।
खराब लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटी की कमी से कोर मसल्स कमजोर होना एक आम समस्या बन चुकी है। लेकिन कुछ आसान एक्सरसाइज और रूटीन में मामूली बदलाव करके आप कोर मसल्स को मजबूत बनाकर पैरों की कमजोरी से छुटकारा पा सकते हैं।
कोर मसल्स को मजबूत के तरीके
प्लैंक: प्लैंक एक सिंपल लेकिन असरदार एक्सरसाइज है जो पेट और कमर की मसल्स को एक्टिव करती है। इसे रोजाना 30 सेकंड से शुरू करके धीरे-धीरे 2 मिनट तक बढ़ाएं। इससे आपकी स्टेबिलिटी और बैलेंस बेहतर होगा, जिससे पैरों पर दबाव कम पड़ेगा।
ब्रिज पोज़: ब्रिज पोज़ (सेतु बंधासन) करने से आपके हिप्स और लोअर बैक स्ट्रॉन्ग होते हैं। ज़मीन पर लेटकर घुटनों को मोड़ें और कमर को ऊपर उठाएं। यह पोज़ न केवल कोर को मजबूत करता है बल्कि पैरों में ब्लड सर्कुलेशन भी सुधारता है।
बर्ड-डॉग: यह एक बैलेंसिंग एक्सरसाइज है जिसमें आपको हाथ और पैर को एक साथ ऊपर उठाना होता है। यह स्पाइन, पेट और जांघों को एक साथ टारगेट करता है। नियमित अभ्यास से निचले अंगों की कमजोरी दूर होती है।
लेग रेज़: लेग रेज़ से आपकी थाइज़ और पेट की मसल्स मजबूत होती हैं। ज़मीन पर पीठ के बल लेटें और दोनों पैरों को एक साथ ऊपर उठाएं। शुरुआत में 10 बार करें और धीरे-धीरे गिनती बढ़ाएं।
बैलेंस डाइट और हाइड्रेशन: सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर डाइट भी कोर और पैरों की ताकत के लिए जरूरी है। साथ ही दिनभर में पर्याप्त पानी पीना मसल्स की रिकवरी और मजबूती में मदद करता है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
