''तानाशाह खत्म होंगे, तख्ता पलट कर जनता सत्ता छीन लेगी''

वाशिंगटन। देश और दुनिया में असंतोष की भावना बढ़ रही है। कहने को अब दुनिया के अधिकरत देश आजाद हैं। लेकिन आज कहीं ना कहीं गुलामी की बेड़ियां महसूस होती है। फेसम कोमेडियन चार्ली चेप्लिन ने अपनी अंतिम स्पीच में तत्कालीन हालात को देखते हुए घोषणा की थी कि एक दिन जनता उठेगी, लड़ेगी और तख्ता पलट कर सत्ता परिवर्तन करेगी। दिल्ली में हालात कुछ ऐसे ही हैं। आप भी पढ़ें चार्ली की अंतिम स्पीच के मुख्य अंश।
'मुझे खेद है लेकिन मैं शासक नहीं बनना चाहता। ये मेरा काम नहीं है। किसी पर भी राज करना या किसी को भी जीतना नहीं चाहता। मैं तो किसी की मदद करना चाहूंगा, अगर हो सके तो, यहूदियों की, गैर यहूदियों की, काले लोगों की, गोरे लोगों की।
हम सब लोग एक दूसरे लोगों की मदद करना चाहते हैं। मानव होते ही ऎसे हैं। हम एक दूसरे की खुशी के साथ जीना चाहते हैं, एक दूसरे की तकलीफों के साथ नहीं। हम एक दूसरे से नफ़रत और घृणा नहीं करना चाहते। इस संसार में सभी के लिये स्थान है और हमारी यह समृद्ध धरती सभी के लिये अन्न-जल जुटा सकती है।'
नीचे की स्लाइड्स में पढ़ें, चार्ली का अंतिम भाषण 'एक दिन जनता तख्ता पलट कर शासन कब्जा लेगी'-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS