भाजपा के इलाज को दिल का मर्जर हुआ, दल का बाकीः लालू प्रसाद यादव

भाजपा के इलाज को दिल का मर्जर हुआ, दल का बाकीः लालू प्रसाद यादव
X
बिहार से जो राजनीतिक धारा निकलती है वहीं बाद में देश की मुख्यधारा होती है।
नई दिल्ली. कभी एक दूसरे की खिलाफत से उपजे जदयू और राजद आज एक होने का दावा कर रहे हैं। दावा मतलब सिर्फ दावा। एक अब भी नहीं हुए। दोनों दलों के अपने निशान हैं अपनी-अपनी कमान है। निशान और कमान का विवाद ऐसा बढ़ा कि भाजपा के खिलाफ छह पुराने दलों के जनता परिवार के विलय की घोषणा के बाद भी दिल नहीं घुल पा रहे। एकजुटता की दुहाई देने वाले अब तकनीकी बातों का हवाला देते हुए दलों के विलय को बिहार विधानसभा चुनाव के बाद करने की वकालत कर रहे हैं। अब बिहार विधानसभा चुनाव के बाद विलय की बाकी प्रक्रिया की बातें हो रही हैं, यानी तीर और लालटेन के बीच सीटों का बंटवारा होगा। भाजपा के खिलाफ गोलबंदी से पहले ही हवा निकलने और बिहार की सियासी धुंध पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने हरिभूमि के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया..
तो यह माना जाए कि अब मर्जर नहीं होगा
कौन बोलता है। र्मजर हो गया। छह दलों का जनता परिवार फिर से एक हो गया। सांप्रदायिक शक्तियों को परास्त करने के लिए हमारे नेता मुलायम सिंह यादव हैं। देशभर में भाजपा को उखाड़ फेंकना है। सपा, राजद, जदयू, जदएस, लोकदल और समाजवादी जनता पार्टी के नेता मिलकर देश को गुमराह कर रही शक्तियों से खबरदार करने निकलेंगे।
अभी देश कहां, बिहार में चुनाव हैं..
बीच में ही टोकते हुए.बिहार ही देश है। बिहार से जो राजनीतिक धारा निकलती है वहीं बाद में देश की मुख्यधारा होती है। इतिहास गवाह है। हम सभी का अभी एक ही मकसद है, गरीब, मजलूम, अल्पसंख्यकों को फिरकापरस्त ताकतों से बचाना। उनके अधिकारों की रक्षा करना।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी -

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • ...
  • 4
  • 5

  • Next Story