अगर आप हैं कैंडी क्रश की रिक्वेस्ट से परेशान तो अपनाएं ये ट्रिक्स और हो जाएं टेंशन फ्री

X
By - haribhoomi.com |27 Jun 2014 6:30 PM
आज-कल आम जनता जिस तरह महंगाई से परेशान है उसी तरह फेसबुक की जनता कैंडी क्रश से।
अगर आप फेसबुक यूजर हैं तो जरूर आपके पास कैंडी क्रश की रिक्वेस्ट आ रही होंगी। मुसीबत बनी इन रिक्वेस्टों से छुटकारा पाने के लिए कई बार मन करता होगा कि इसे भेजने वाला सामने होता तो जरूर उसे मार डालते। आज-कल यह गेम फेसबुक यूजर्स के लिए एक प्रॉब्लम बन गया है। प्रॉब्लम गेम नहीं है, बल्कि इस गेम की रिक्वेस्ट भेजने वाले हैं। परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब हर 10 मिनट में एक नोटिफिकेशन पिंग आता है। इस रिक्वेस्ट के चक्कर में कई दोस्तों के बीच में फेसबुक वॉर छिड़ गई है। कई इतने ज्यादा परेशान हो गए हैं कि भेजने वाले को अनफ्रेंड ही कर दिया।
इस गेम को जितने ज्यादा लोग लाइक करते हैं, उससे ज्यादा अब इससे परेशान भी हैं। परेशान इसको जीतने के लिए नहीं, बल्कि जो लोग इसको खेलने की रिक्वेस्ट भेजते हैं उनसे। यह परेशानी इतनी बढ़ गई कि गेम नहीं candy crush का मजाक उड़ाने वाली तस्वीरें वाइरल हो गईं। यूजर्स, फनी तरीके से रिक्वेस्ट भेजने वालों को पिक्चर मेसेज में टैग करने लगे हैं और देखते ही देखते एक कैंपेन चल गया। काफी यूज़र्स इन तस्वीरों को शेयर भी करते हैं और ये हर सोशल नेटवर्किंग साइट और मेसेंजर पर वाइरल हैं।
आज-कल आम जनता जिस तरह महंगाई से परेशान है उसी तरह फेसबुक की जनता कैंडी क्रश से। इसको लेकर कई लोगों ने तो कैंपेन तक चलाया क्रश दिस कैंडी नाम से। हर कोई इस दिक्कत से पीछा छुड़ाना चाहता है, लेकिन ज्यादातर लोग मजबूर हैं कि कैसे इन रिक्वेस्ट को ब्लॉक किया जाए। कुछ लोग तो अपने स्टेटस अपडेट में ही कैंडी क्रश की रिक्वेस्ट भेजने वालों को कोसने लगते हैं। फेसबुक यूजर निशांत तो हाल ही में इस कदर परेशान हो गए कि उन्होंने अपने सभी दोस्तों के नाम एक पैगाम लिख डाला, मुझ पर एक अहसान करना कि मुझे कैंडी क्रश रिक्वेस्ट न भेजना। अगर आप भी इस प्रॉब्लम से परेशान हैं, तो इससे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, कैसे पाएं अनवांटेड रिक्वेस्ट से छुटकारा-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS