जानिए ऐसी कौन सी बातें हैं, जो लड़के नही बताते हैं अपने पार्टनर को

नई दिल्ली. लड़कियां अधिकतर दावा करती हैं कि वो अपने पार्टनर की सारी बातों को जानती हैं। लेकिन लड़कियों के ये दावे गलत हैं। लड़के अपने पार्टनर से काफी सारी बातें नही बताती हैं। कई बाते हैं जो लड़के लड़कियों को नहीं बताते और चाहते हैं कि यह राज राज ही रहें। आज ऐसे ही कुछ राज हम खोलने जा रहे हैं।
लड़के नही सुनते हैं लड़कियों की बात-
लड़के बेशक यह जाहिर करते हैं कि वे आपकी बात ध्यान से सुन रहे हैं, लेकिन असल में वे सिर्फ इंतजार कर रहे होते हैं कि आप कब पॉइंट पर आएंगी।
लड़के लड़कियों की ड्रेस चेंज करने की आदत से रहते हैं परेशान-
आप अपने पति या बॉयफ्रेंड को बार बार ड्रेस चेंज कर के पूछ रही हैं कि आप पर ज्यादा क्या अच्छा लग रहा है। यकीन मानिए उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है और अंदर से वे आपके बार बार ड्रेस चेंज करने से बोरियत महसूस कर रहे हैं।
लड़के के भोले चेहरों पर न जाएं-
आप अपनी महिला मित्रों के साथ पार्टी के लिए जा रही हैं और अगर आपके पति या बॉयफ्रेंड उतरा हुआ चेहरा लेकर आपको बाय बोलने आए हैं तो उनके चेहरे के उन भावों पर मत जाइए। असल में वे अंदर से बहुत खुश हैं कि उन्हें अपने लिए थोड़ा वक्त मिलने जा रहा है।
लाल रंग की लिपस्टिक लड़को नही है भाती-
ज्यादातर लड़कों को असल में लाल रंग की लिपस्टिक अच्छी नहीं लगती। उन्हें यह वैम्पिश लगती है, लेकिन वह आपके मुहं पर यह बात कभी नहीं कहेंगे।
लड़को के मुताबिक लड़कियां अच्छी ड्राइवर नही होती हैं-
आप सोचती हैं कि आप विश्व की बेस्ट ड्राइवर हैं, लेकिन यह सच है कि वे जब भी आपके साथ होते हैं और गाड़ी आप चला रही होती हैं तो उन्हें डर लगता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS