UPSSSC Calendar 2024: विरोध प्रदर्शन के बीच यूपी चयन आयोग का नया कैलेंडर जारी; इन परीक्षों की तिथियां घोषित

UPSSSC Calendar 2024
X
UPSSSC Calendar 2024
UPSSSC Calendar 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 2024 के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया। ऑडिटर, एक्स-रे टेक्नीशियन समेत कई भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित की गई हैं।

UPSSSC Calendar 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने साल 2024 के लिए भर्ती परीक्षाओं का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने ऑडिटर, एक्स-रे टेक्नीशियन, डेंटल हाइजीनिस्ट और जूनियर असिस्टेंट जैसे प्रमुख पदों की परीक्षा तिथियों का ऐलान किया है। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार लंबे समय से तारीखों के ऐलान का इंतजार कर रहे थे।

इन परीक्षाओं की तिथियां घोषित

  1. संयुक्त जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा: 19 दिसंबर, 2024 (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे)
  2. एक्स-रे टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा: 15 दिसंबर, 2024 (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे)
  3. डेंटल हाइजीनिस्ट मुख्य परीक्षा: 5 जनवरी, 2025 (दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे)
  4. ऑडिटर और सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा: 5 जनवरी, 2025 (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे)

पदों का विवरण
UPSSSC ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से कुल 2,462 पदों को भरने की योजना बनाई है।
डेंटल हाइजीनिस्ट भर्ती 2023: 288 पद
ऑडिटर और सहायक लेखाकार भर्ती 2023: 530 पद
एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती 2023: 382 पद
जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022: 1,262 पद

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story