फाइनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अब आयोग मेरिट लिस्ट तैयार करेगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

UPSSSC ANM Final Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश में ANM भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) भर्ती 2026 की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी उत्तर कुंजी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

यह परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने स्कोर का सटीक अनुमान लगा सकते हैं।

परीक्षा और भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी
परीक्षा तिथि: 11 जनवरी 2026
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
विज्ञापन संख्या: 11-परीक्षा/2024
कुल पद: 5,272
इनमें से 4,892 पद सामान्य चयन के तहत 380 पद विशेष चयन श्रेणी के लिए निर्धारित हैं।

फाइनल आंसर की के बाद क्या होगा?
फाइनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अब आयोग मेरिट लिस्ट तैयार करेगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

आगे की प्रक्रिया:

  • मेरिट लिस्ट जारी होगी
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलावा
  • सभी चरण पूरे होने के बाद फाइनल चयन

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति महानिदेशालय, परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के अंतर्गत की जाएगी।

आपत्ति प्रक्रिया पहले ही हो चुकी है
अस्थायी उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। यह प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 तक पूरी हो चुकी है। अब जारी की गई फाइनल आंसर की अंतिम मानी जाएगी।

ऐसे करें Answer Key डाउनलोड

  • उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • अब “ANM Final Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • संबंधित परीक्षा लिंक चुनें
  • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुल जाएगी
  • डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें