उत्तर प्रदेश में नर्सिंग कोर्स में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

UP Nursing Admission 2026: उत्तर प्रदेश में नर्सिंग कोर्स में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पूरी प्रक्रिया अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के माध्यम से आयोजित की जा रही है। इस बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और छात्र 20 मई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

जरूरी तारीखें

  • आवेदन शुरू: 28 मार्च 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 मई 2026
  • करेक्शन विंडो: 13 मई से 20 मई
  • एडमिट कार्ड जारी: 30 मई
  • परीक्षा तिथि: 6 जून 2026
  • रिजल्ट: जून के दूसरे सप्ताह में संभावित

कैसे होगा एडमिशन?
नर्सिंग कोर्स में एडमिशन कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (CNET) के जरिए किया जाएगा। इस परीक्षा के आधार पर ही छात्रों को सरकारी और निजी कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएंगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और प्रश्न पत्र हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।

योग्यता क्या है?
बीएससी नर्सिंग में एडमिशन के लिए

  • 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास होना जरूरी
  • कम से कम 45% अंक होना चाहिए
  • अंग्रेजी विषय अनिवार्य

कहां होंगे एग्जाम सेंटर?
परीक्षा प्रदेश के कई बड़े शहरों में आयोजित होगी, जिनमें लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज समेत कुल 20 शहर शामिल हैं।

सीटों की जानकारी

  • सरकारी कॉलेज (BSc Nursing): लगभग 1370 सीटें
  • निजी कॉलेज (BSc Nursing): लगभग 10,240 सीटें
  • MSc Nursing (सरकारी): करीब 270 सीटें
  • MSc Nursing (निजी): करीब 1100 सीटें

इस साल बीएससी नर्सिंग में करीब 150 सीटें और बढ़ने की संभावना भी जताई गई है।