A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
TNSTC Recruitment 2025: तमिलनाडु स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TNSTC) ने ड्राइवर कम कंडक्टर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट arasubus.tn.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2025 है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार शामिल होंगे। नीचे इस भर्ती से जुड़ी सभी डिटेल्स दी गई है।
TNSTC Recruitment 2025: पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3274 पदों को भरा जाएगा। विभिन्न निगमों में पदों का विवरण इस प्रकार है:
- मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड: 364 पद
- स्टेट एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TN) लिमिटेड, चेन्नई: 318 पद
- TNSTU विलुप्पुरम: 322 पद
- TNSTU कुंभकोणम: 756 पद
- TNSTY सलेम: 486 पद
- TNSTU कोयंबटूर: 344 पद
- TNSTU मदुरै: 322 पद
- TNSTU तिरुनेलवेली: 362 पद
TNSTC Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता SSLC (10वीं पास) होनी चाहिए। साथ ही, उनके पास 1 जनवरी 2025 तक 18 महीने का अनुभव और वैध हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को तमिल पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए।
इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास वैध प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र होना चाहिए। न्यूनतम शारीरिक मानदंड 160 सेमी लंबाई और 50 किलोग्राम वजन है। उम्मीदवारों की दृष्टि अच्छी होनी चाहिए और उन्हें कोई शारीरिक अक्षमता नहीं होनी चाहिए।
TNSTC Recruitment 2025: आयु सीमा
सभी वर्गों के उम्मीदवार के लिए आयु सीमा अलग-अलग है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 24 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि BC, MBC, DNC, SC और ST श्रेणियों के उम्मीदवार 45 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकते हैं। भूतपूर्व सैनिक (Ex-S) आवेदकों के लिए, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष और BC, MBC, DNC, SC और ST आवेदकों के लिए 55 वर्ष है।
इसके अलावा, इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट (IRT) से प्रशिक्षण प्राप्त उम्मीदवारों के लिए 24 वर्ष की आयु और 18 महीने के अनुभव की आवश्यकता नहीं है।
TNSTC Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
- SC/ST उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹590 + 18% GST है।
- अन्य वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1180 + 18% GST है।
- आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।
TNSTC Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
- TNSTC की आधिकारिक वेबसाइट arasubus.tn.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर TNSTC भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और अपने खाते में लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें और अपने पास रख लें।
आधिकारिक नोटिस पढ़ें: यहां क्लिक करें।
सीधे आवेदन करने के लिए लिंक: यहां क्लिक करें।
