SSC GD Admit Card: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

SSC GD Constable Admit card
X
SSC GD Constable Admit card
SSC GD Constable Admit Card: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वेबसाइट पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि कुछ रीजन का एडमिट कार्ड आना अभी बाकी है।

SSC GD Constable Admit Card Download: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने अपने रीजन की वेबसाइट पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि सेंट्रल रीजन समेत कुछ रीजन के अभी सिर्फ सिटी स्लिप की डिटेल्स ही जारी हुई है। लेकिन जल्द ही सभी के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2024 का आयोजन 20 फरवरी, 21 फरवरी, 22 फरवरी, 23 फरवरी, 24 फरवरी, 26 फरवरी, 27 फरवरी, 28 फरवरी, 29 फरवरी और 1 मार्च, 5 मार्च, 6 मार्च, 7 मार्च, 11 मार्च, 12 मार्च 2024 को होगा।

47 लाख से ज्यादा हुए आवेदन
एसएससी जीडी कांस्टेबल की वैकेंसी की संख्या कुल 26,146 है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में कांस्टेबल (GD), एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) 2024 के लिए 47,45,501 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी एक पद के लिए 181 दावेदार हैं।

कैसे होगा चयन
एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा (CBT) होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापतौल परीक्षा के बुलाया जाएगा। जो पीईटी पीएसटी में पास होंगे उन्हें मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी। पीईटी पीएसटी में सिर्फ पास होना जरूरी होगा।

लिखित परीक्षा का पैटर्न
एसएससी जीडी कांस्टेबल का पेपर एक घंटे का होगा। पेपर में 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, जनरल नॉलेज व जनरल अवेयरनेस, इलिमेंट्री मैथ्स व इंग्लिश/हिन्दी विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। चारों सेक्शन से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी सेक्शन 40-40 मार्क्स के होंगे। इसके साथ ही एक चौथाई की नेगेटिव मार्किंग होगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • SSC की वेबसाइट sscmpr.org पर जाएं।
  • अपने जिस रीजन के लिए अप्लाई किया है उसकी आधिकारिक साइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर SSC GD Admit Card 2024 का लिंक मिलेगा।
  • इसके बाद लॉगिन करने का ऑप्शन दिखेगा इसमें रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी, डेट ऑफ बर्थ भरकर अपना एग्जाम सिटी सेलेक्ट करें और सर्च पर क्लिक करें।
  • आपका ssc login पेज खुलेगा। यहां आपको आपका स्टेटस भी पता चल जाएगा और एडमिट कार्ड भी मिल जाएगा।
  • उसे डाउनलोड कर लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story