Logo
election banner
SSC Exam Schedule 2024: यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा  2018 - 2019 का आयोजन 7 फरवरी को होगा।

SSC February 2024 Schedule: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने फरवरी में होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं की डेट रिलीज कर दी हैं। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर  एसएससी डिपार्टमेंटल एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं। बता दें, जारी शेड्यूल के मुताबिक ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर प्रतियोगी परीक्षा 2018- 19 और ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2020 - 2022 का आयोजन 6 फरवरी 2024 को होगा। 

इन तारीख को होगी परीक्षा
यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा  2018 - 2019 का आयोजन 7 फरवरी को होगा।
एसएसए/ यूडीसी ग्रेड परीक्षा 2020, 2021 और 2022, 8 फरवरी को और जेएसए/यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2020, 2021 2022,  9 फरवरी 2024 को होगी।

एडमिट कार्ड होंगे जारी
एसएससी इन विभागीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवार को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऐसे डाउनलोड करें  
सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा। 
इसके बाद होमपेज पर जाएं। 
अब एसएससी फरवरी परीक्षा शेड्यूल 2024 पर क्लिक करें। 
यहां पर एसएससी फरवरी परीक्षा कार्यक्रम 2024 का पीडीएफ खुलेगा। 
अब इसे डाउनलोड करें।
आखरी में एक प्रिंटआउट लें कर रख लें। 

5379487