रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी के 22,195 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 9 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RRB Group-D Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी के 22,195 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 9 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार पहले किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके पास यह आखिरी मौका है। ऐसे में तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।

कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।

  1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  2. अधिकतम आयु: 33 वर्ष

आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन फीस

  1. जनरल / ओबीसी / EWS: ₹500
  2. SC / ST: ₹250

उम्मीदवारों को आवेदन के समय ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करना अनिवार्य है।

ऐसे करें RRB Group-D के लिए अप्लाई

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर New Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर आदि जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।