RPSC Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (AE) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
RPSC Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (AE) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC AE Mains परीक्षा 22 और 23 मार्च 2026 को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “Important Links” सेक्शन पर क्लिक करें
- अब “Admit Card for Asst. Engineer Comb. Comp. (Main) Exam - 2024” लिंक पर क्लिक करें
- अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट जरूर निकाल लें