PSTET Final Answer Key 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने PSTET 2025 (Punjab State Teacher Eligibility Test) की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। यह आंसर-की पेपर 1 (प्राथमिक स्तर) और पेपर 2 (उच्च प्राथमिक स्तर) दोनों के लिए उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pstet2025.org पर जाकर इसे आसानी से चेक कर सकते हैं।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आंसर-की डाउनलोड करने के लिए किसी भी तरह के लॉगिन की जरूरत नहीं है। यह फाइनल आंसर-की प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी की गई है, जिसमें सभी 150 प्रश्नों के सही उत्तर शामिल हैं।
ऐसे लगाएं अपने नंबर का अनुमान
उम्मीदवार जारी आंसर-की की मदद से अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। यानी गलत जवाब पर अंक नहीं कटेंगे
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
जनरल और EWS वर्ग: कम से कम 60% (150 में से 90 अंक)
OBC/SC/ST वर्ग: कम से कम 55% (150 में से 82 अंक)
कब हुई थी परीक्षा?
पंजाब बोर्ड ने PSTET 2025 परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2026 को किया था। यह परीक्षा राज्य में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है।
रिजल्ट कब आएगा?
अब फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद PSTET Result 2026 भी जल्द घोषित होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
जरूरी सुधार के लिए क्या करें?
यदि किसी उम्मीदवार को अपने डिटेल्स में सुधार करवाना है, तो वह तय समय-सीमा के भीतर helpdesk@pstet2025.org पर ईमेल के जरिए रिक्वेस्ट भेज सकता है।
ऐसे करें Answer Key डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pstet2025.org पर जाएं
- होमपेज पर PSTET 2025 Final Answer Key लिंक पर क्लिक करें
- पेपर 1 या पेपर 2 में से अपना पेपर चुनें
- स्क्रीन पर आंसर-की PDF खुल जाएगी
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें
काम की जानकारी
PSTET पास करने के बाद उम्मीदवार पंजाब में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र हो जाते हैं। यह सर्टिफिकेट अब लाइफटाइम वैलिड होता है (नई गाइडलाइन के अनुसार)। अगर इस बार स्कोर कम रह जाए, तो अगली बार बिना किसी लिमिट के दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।