OPSC PGT Exam Schedule 2024: ओडिशा पीजीटी शिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें एग्जाम डेट

DU Non-Teaching Vacancy 2024
X
दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती
OPSC PGT Exam Schedule 2024: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम 15 सितंबर, 29 और 6 अक्टूबर, 2024 को आयोजित की जाएी।

OPSC PGT Exam Schedule 2024: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - opsc.gov.in पर जाकर परीक्षा की डेट चेक कर सकते हैं।

जानें एग्जाम डेट
एग्जाम 15 सितंबर, 29 और 6 अक्टूबर, 2024 को आयोजित होगी। इस एग्जाम को तीन पालियों में रखा गया है। पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगी, दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक और तीसरी पाली दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को तीनों सत्र में प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

इन पदों की होगी भर्ती
ओपीएससी पीजीटी भर्ती के माध्यम से कुल 1,375 पीजीटी शिक्षक के खाली पदों को भरा जाएगा। 1,375 में से 53 खाली पद विकलांग व्यक्तियों (जिनकी स्थायी विकलांगता 40% या अधिक है) के लिए आरक्षित हैं, 41 पद पूर्व सैनिकों के लिए और 14 पद खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं।

चयन प्रक्रिया
OPSC PGT चयन प्रक्रिया में लिखित (पेपर I, II, III) होगा। जिसके बाद पर्सनालिटी टेस्ट और साक्षात्कार होगा। पेपर I, II और III प्रत्येक 100 अंकों का रहेगा। सभी पेपर की अवधि 2 घंटे की होगी। इसमें 100 प्रश्न शामिल किए जाएंगे। इंटरव्यू राउंड 30 अंकों का होगा।

ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट - opsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, PGT 2024 Exam Schedule लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद परीक्षा Schedule स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • अब परीक्षा शेड्यूल चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story