NCL असिस्टेंट फोरमैन परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 270 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

NCL admit card 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने असिस्टेंट फोरमैन भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार nclcil.in वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
  • लॉगिन डिटेल (यूजर आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें

कब होगी परीक्षा?
NCL असिस्टेंट फोरमैन परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 270 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र (ID Proof) साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियां जैसे रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तारीख और समय को ध्यान से जांच लें। साथ ही परीक्षा से पहले जारी दिशा-निर्देशों को भी अच्छी तरह पढ़ लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।