मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड(MPESB) ने वनरक्षक और जेल प्रहरी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

MPESB Recruitment 2026 मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है।मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड(MPESB) ने वनरक्षक और जेल प्रहरी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

अब जो उम्मीदवार पहले तय समय में आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें फॉर्म भरने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदनमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

योग्यता और पात्रता
वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं जेल सुपरिटेंडेंट पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है।

आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 18 या 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इसके अलावा उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ न्यूनतम शारीरिक मापदंड, जैसे कि लंबाई आदि की शर्तें भी पूरी करनी होंगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना जरूरी है।

आवेदन शुल्क

  1. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 500 रुपये
  2. एससी और एसटी वर्ग: 250 रुपये

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले esb.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर भर्ती से जुड़ा आवेदन लिंक खोलें।
  • सबसे पहले नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज और जानकारी अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें