मध्य प्रदेश पुलिस ने कॉन्स्टेबल (बैंड) के 679 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी।

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। मध्य प्रदेश पुलिस ने कॉन्स्टेबल (बैंड) के 679 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है, इच्छुक उम्मीदवार 19 अप्रैल 2026 तक MP Online Portal के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 679 पद भरे जाएंगे, जिनमें 458 पद सामान्य वर्ग, 92 पद होमगार्ड, 59 पद पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं।
इस भर्ती में केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता

  • सामान्य/SC/OBC वर्ग: 12वीं पास
  • ST वर्ग: 8वीं पास

आयु सीमा
19 अप्रैल 2026 के अनुसार:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु:
  • सामान्य/EWS/अन्य राज्य: 33 वर्ष
  • SC/ST/OBC: 38 वर्ष
  • सरकारी कर्मचारी/होमगार्ड: 38 वर्ष
  • पूर्व सैनिक: नियमानुसार छूट

शारीरिक मापदंड
सामान्य/OBC/EWS: ऊंचाई 168 सेमी, सीना 81-86 सेमी
SC/ST: ऊंचाई 165 सेमी, सीना 79-84 सेमी
गोरखा/अन्य: ऊंचाई 158 सेमी
दृष्टि: एक आंख 6/9 और दूसरी 6/12

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन तीन चरणों में होगा:
स्किल टेस्ट (क्वालिफाइंग)
बैंड प्लेइंग टेस्ट (75 अंक)
इंटरव्यू (25 अंक)

बैंड टेस्ट में:
सामान्य वर्ग: 50% अंक अनिवार्य
SC/ST: 40% अंक अनिवार्य

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: ₹500
  • SC/ST/OBC: ₹250
  • पोर्टल शुल्क: ₹150 + GST

वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को ₹19,500 से ₹62,000 तक वेतन मिलेगा।
ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड इस प्रकार रहेगा:

  • पहला साल: 70%
  • दूसरा साल: 80%
  • तीसरा साल: 90%

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • “MP Police Constable Band Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन कर फॉर्म भरें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें