JKPSC Exam 2024: AFO, FDO सहित अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

X
JKPSC Admit Card 2024 Released: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने कार्य प्रबंधक और बागवानी विकास अधिकारी पदों के लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
JKPSC Admit Card 2024 Released: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने सहायक पुष्प कृषि अधिकारी, मत्स्य विकास अधिकारी, कार्य प्रबंधक और बागवानी विकास अधिकारी पदों के लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में भाग लेने वाले वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jkpsc.nic.in. के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन होगी एग्जाम
जारी नोटिस के अनुसार, मत्स्य विकास अधिकारी, सहायक पुष्प कृषि अधिकारी, कार्य प्रबंधक के पदों के लिए लिखित परीक्षा 28 मई, 2024 को होगी। वहीं, बागवानी विकास अधिकारी के लिए परीक्षा 29 मई, 2024 को निर्धारित किया गया है। बता दें, एग्जाम सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक होगी। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ मोड में आयोजित की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - jkpsc.nic.in. पर उम्मीदवार को जाना होगा।
- अब होम पेज पर जाएं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक कर दें।
- अब अपना लॉगिन दर्ज कर सबमिट कर दें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड चेक कर डाउनलोड करें।
- आखरी में एडमिट कार्ड की एक कॉपी डाउनलोड कर जरूर रख लें।
