India Post GDS 2nd Merit List 2026: भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, GDS भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट इसी हफ्ते जारी की जा सकती है।

India Post GDS 2nd Merit List 2026: भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, GDS भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट इसी हफ्ते जारी की जा सकती है।

रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकेंगे। ध्यान रखें कि मेरिट लिस्ट केवल ऑनलाइन ही जारी होगी, किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से इसकी सूचना नहीं दी जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें 2nd मेरिट लिस्ट
GDS 2nd मेरिट लिस्ट चेक करना बेहद आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • अब “GDS Online Engagement” सेक्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद “Shortlisted Candidates Schedule (January 2026)” लिंक खोलें
  • अब अपना राज्य चुनें
  • संबंधित मेरिट लिस्ट PDF पर क्लिक करें
  • PDF में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम सर्च करें
  • मेरिट लिस्ट राज्यवार PDF फॉर्मेट में जारी की जाएगी।

लिस्ट में क्या-क्या होगा?
मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों से जुड़ी कई अहम जानकारी दी जाएगी, जैसे:

  • डिवीजन और ऑफिस का नाम
  • पोस्ट आईडी और पोस्ट का नाम
  • कैटेगरी
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • प्रतिशत (Percentage)

चयन के बाद क्या करना होगा?
जिन उम्मीदवारों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें अगले चरण यानी डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा।

ध्यान रखें: अगर कोई उम्मीदवार DV में फेल होता है, तो उसकी नियुक्ति रद्द भी की जा सकती है।

DV के लिए जरूरी दस्तावेज
डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के समय इन जरूरी कागजातों को साथ रखना अनिवार्य है:

  • 10वीं की मार्कशीट
  • पहचान पत्र (ID Proof)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS / दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • मेडिकल सर्टिफिकेट (सरकारी डॉक्टर द्वारा जारी)
  • ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • स्थानीय भाषा/बोली का प्रमाण पत्र (कुछ राज्यों के लिए)