HSSS Group D Result Out: एचएसएससी ग्रुप डी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

BPUT Result 2025 OUT
X
BPUT Result 2025 OUT
HSSS Group D Result Out: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSS) ने Haryana HSSC Group D 2024 का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 13,657 ग्रुप डी की भर्ती होगी।

HSSS Group D Result Out: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSS) ने Haryana HSSC Group D 2024 का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है। बता दें, हरियाणा एसएससी सीईटी परीक्षा 21, 22 अक्टूबर 2023 को आयोजित हुई थी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 13,657 ग्रुप डी की भर्ती होगी।

HSSC CET Group D एग्जाम में उम्मीदवारों के स्कोर CET में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सामान्य वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को सीईटी में न्यूनतम 50% (सामाजिक-आर्थिक मानदंड वेटेज को छोड़कर) स्कोर करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को कम से कम 40% (सामाजिक-आर्थिक मानदंड को छोड़कर) स्कोर करना होगा।

कट-ऑफ
इस एग्जाम में करीब 8.5 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, करीब 13 लाख आवेदन आए थे। HSSC Group D Cut Off 2024 पहले HSSC द्वारा पिछले रिजल्ट के साथ जारी हुआ था। जो उम्मीदवार कट-ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया जाएगा।

ऐसे करें चेक

  • अभ्यर्थी को HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in . पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध HSSC CET ग्रुप डी रिजल्ट के लिए सक्रिय लिंक पर Click करें।
  • अब शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के अंकों की एक PDF Screen पर प्रदर्शित होगी
  • इसके बाद PDF डाउनलोड करें।
  • आखरी में जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story