HPSC Recruitment 2024: हरियाणा में लेक्चरर के 237 पदों पर निकली भर्ती, जानें आयु सीमा और योग्यता 

KVS Jabalpur Recruitment
X
KVS Jabalpur Recruitment
भर्ती के माध्यम से कुल 237 लेक्चरर के खाली पद भरे जाएंगे। जिन उम्मीदवारों के पास अनुसंशित विषय में स्नातक और परास्नातक की डिग्री हासिल की है, वे इस भर्ती में आवेदन करने के पात्र हैं।

HPSC Lecturer Recruitment 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग (तकनीकी शिक्षा निदेशालय) में विभिन्न विषयों के लिए ग्रुप-बी लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 72 से 87/2024 के तहत योग्य उम्मीदवारों से इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 7 से 27 नवंबर, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे।

पात्रता मानदंड
भर्ती के माध्यम से कुल 237 लेक्चरर के खाली पद भरे जाएंगे। जिन उम्मीदवारों के पास अनुसंशित विषय में स्नातक और परास्नातक की डिग्री हासिल की है, वे इस भर्ती में आवेदन करने के पात्र हैं।

आयु सीमा
इस पद के लिए आवेदकों की आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष तय की गई है। ऊपरी आयु सीमा में छूट रहेगी।

आवेदन शुल्क
अनारक्षित, ओबीसी श्रेणी के पुरुष आवेदकों को 1000 रुपए का शुल्क जमा करना होगा, जबकि अनारक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों, अन्य सभी राज्यों की महिला उम्मीदवारों, हरियाणा के SC/BC-A/BC-B/ESM श्रेणी के Male-Female उम्मीदवारों को 250 रुपए का शुल्क देना होगा।

खाली पदों की संख्या

  1. कृषि इंजीनियरिंग -1
  2. वास्तुकला - 8
  3. ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग - 15
  4. असैनिक अभियंत्रण - 21
  5. कंप्यूटर इंजीनियरिंग - 36
  6. विद्युत अभियन्त्रण - 40
  7. इंस्ट्रूमेंटेशन और नियंत्रण इंजीनियरिंग - 20
  8. मैकेनिकल इंजीनियरिंग - 30
  9. चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी - 32
  10. फार्मेसी -11
  11. वस्त्र प्रौद्योगिकी - 3
  12. फोरमैन प्रशिक्षक - 6
  13. फैशन प्रौद्योगिकी - 4
  14. पुस्तकालय विज्ञान - 3

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर advertising tab पर जाएं।
  • अब lecturer post के पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • अब फॉर्म भरें, और शुल्क जमा करें और फॉर्म जमा करें।
  • अंत में भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story