हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीचर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य में कुल 808 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Himachal Teacher Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीचर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य में कुल 808 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 17 अप्रैल 2026 से आवेदन कर सकेंगे। वहीं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मई 2026 तय की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 45 वर्ष
  • आयु की गणना: 1 जनवरी 2026 के आधार पर

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा अन्य जरूरी पात्रताएं भी आयोग द्वारा निर्धारित की गई हैं।

परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा आयोजित होगी

  • कुल अंक: 120
  • समय: 1 घंटा 30 मिनट

विषय:

  • सामान्य जागरूकता
  • हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान
  • करंट अफेयर्स
  • सामाजिक विज्ञान
  • हिंदी और अंग्रेजी

आवेदन शुल्क

  • सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए फीस: ₹800
  • करेक्शन फीस: ₹100

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • अब “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट निकाल लें