A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Home Guard Recruitment: दिल्ली होमगार्ड की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली होम गार्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 10285 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट dghgenrollment.in पर जाना होगा। 

24 जनवरी से भरे जाएंगे आवेदन
बता दें, होमगार्ड की नई भर्ती के लिए उपराज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। होमगार्ड की ये भर्तियां दिल्ली के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ होम गार्ड की ओर से की जाएगी। इस वैकेंसी के लिए फिलहाल आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। 24 जनवरी 2024 से अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली में होमगार्ड भर्ती के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए परीक्षा फरवरी महीने में हो सकेगी। इसके बाद मार्च में कंप्यूटर बेस्ड का रिजल्ट जारी हो जाएगा। 

योग्यता
होमगार्ड भर्ती के लिए पास 12वीं पास होना जरूरी है। पुरुष उम्मीदवारों की हाइट 165 सेमी से अधिक और महिला उम्मीदवारों की हाइट 152 सेमी से ज्यादा रखी गई है। इसमें योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के माध्यम से हो सकेगा। 

ऐसे करें आवेदन 
सबसे पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in पर जाना होगा। 
इसके बाद होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर जाएं। 
इसके बाद Delhi Home Guard Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई सभी जानकारी रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरे।
आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रिंट जरूर रख लें।