BPSSC SI PET 2024: बिहार एस.आई पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड; जानें एग्जाम डेट

MCAER PG CET 2024
X
MCAER PG CET 2024
BPSSC SI PET 2024 Admit Card Out: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कुल 1275 पद भरे जाएंगे।

BPSSC SI PET 2024 Admit Card Out: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थी ने बीपीएसएससी एसआई मुख्य लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 1275 पद भरे जाएंगे।

जून में होगी परीक्षा
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, BPSSC SI PET परीक्षा जून के दूसरे हफ्ते में आयोजित होगी। उम्मीदवार को BPSSC SI एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

एडमिट कार्ड जरूरी
इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है। यह एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के बिना भर्ती परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं रहेगी। बिहार पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर की कुल 1,275 खाली पद हैं।

ये दस्तावेज लाना जरूरी
बता दें, आयोग ने उन दस्तावेजों की एक सूची भी जारी की है जिन्हें उम्मीदवारों को BPSSC SI PET 2024 Admit Card 2024 के साथ ले जाना है। इनमें एक वैध फोटो पहचान प्रमाण होना चाहिए, इसके साथ ही स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), और बिहार राज्य का स्थायी निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर उम्मीदवारों को जाना होगा।
  • होम पेज पर जाकर BPSSC SI PET 2024 Admit Card 2024 लिंक पर जाएं।
  • अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट कर दें।
  • आपको एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रख लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story