AIIMS INI CET Result 2025: एम्स ने जारी किया जनवरी सत्र के INI CET का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

TNPSC Group 4 Notification 2025
X
TNPSC Group 4 Notification 2025
AIIMS INI CET 2025 के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे ताकि वे परीक्षा में उत्तीर्ण माने जाएं। वहीं, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए यह कट-ऑफ 45 प्रतिशत है।

AIIMS INI CET 2025 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने AIIMS INI CET जनवरी 2025 परीक्षा में भाग लिया था, वे अब AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और रैंक सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें, 10 नवंबर 2024 को आयोजित इस परीक्षा में देशभर के प्रमुख संस्थानों जैसे JIPMER पुडुचेरी, PGIMER चंडीगढ़, NIMHANS बेंगलुरु, SCTIMST त्रिवेंद्रम, और विभिन्न AIIMS संस्थानों में स्नातकोत्तर चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों ने भाग लिया था।

क्या है कट-ऑफ?
AIIMS INI CET 2025 के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे ताकि वे परीक्षा में उत्तीर्ण माने जाएं। वहीं, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए यह कट-ऑफ 45 प्रतिशत है। इस परीक्षा के परिणामों के साथ ही INI CET रैंक सूची 2024 भी जारी की गई है।

ऐसे करें चेक

  • AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट-aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर INI CET Result 2025 का लिंक ढूंढ कर उस पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने से INI CET रिजल्ट पेज ओपन होगा।
  • अब, अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे वैध क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद, AIIMS INI CET Rank List 2024 PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • INI CET स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story