A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
AIBE 21 Registration 2026: वकालत के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 (AIBE-21) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आवेदन शुरू होते ही BCI की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
इस बार AIBE को लेकर एक अहम बदलाव भी किया गया है। बीसीआई ने स्पष्ट किया है कि अब वकील के तौर पर पंजीकरण के लिए यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी, जिससे कानून स्नातकों को ज्यादा अवसर मिल सकेंगे।
आवेदन से पहले पात्रता जरूर जांचें
AIBE 21 Registration 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक होना अनिवार्य है। इसमें 3 वर्षीय एलएलबी या 5 वर्षीय एलएलबी डिग्री शामिल है।
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार की आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
AIBE 21 Online Form 2026 कैसे भरें
ऑल इंडिया बार एग्जाम 21 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करेंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करके व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण भरना होगा। इसके साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी जानकारी भरने के बाद कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। अंत में भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना चाहिए।
AIBE 21 एप्लीकेशन फीस
पिछले वर्षों के अनुसार, जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3560 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 2560 रुपये फीस जमा करनी होगी। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
