रविवार से शुरु होगी जगन्नाथ की अलौकिक रथयात्रा, पढ़िए यात्रा से जुड़ी अहम बातें

X
By - haribhoomi.com |25 Jun 2014 6:30 PM
उड़ीसा के पवित्र शहर में पुरी रथ यात्रा का उत्सव एक बड़ा उत्सव होता है।
पुरी. उड़ीसा के पवित्र शहर में पुरी रथ यात्रा का उत्सव एक बड़ा उत्सव होता है। जगन्नाथ पुरी मंदिर में हर साल दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु इस भव्य समारोह में भाग लेने के लिए आते हैं। रथयात्रा महोत्सव हर साल मनाया जाता है। इनमें से कई परंपराएं धर्म के साथ जुड़ कर लोगों की आस्था का केंद्र बन चुकी हैं। यह यात्रा प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को रथयात्रा संपन्न होती है जिसमें न केवल भारत अपितु विदेशों से भी श्रद्धालु भाग लेते हैं। रथ को खींचने तथा उसके दर्शन करने की होड़ लगी रहती है। करोड़ों लोगों का लक्ष्य एक ही होता है। इसीलिए यह रथयात्रा साम्य तथा एकता की प्रतीक मानी जाती है।
इस बार यह यात्रा इस बार 29 जून, रविवार से शुरु हो रही है। इसमें भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं को तीन अलग-अलग दिव्य रथों पर नगर भ्रमण कराया जाता है। यह रथयात्रा पुरी का प्रमुख पर्व भी है। इस अलौकिक रथयात्रा के दौरान आम और खास सहज ही भगवान के विग्रह का दर्शन कर सकता है। नीलांचल धाम, श्री क्षेत्र, पुरुषोत्तम क्षेत्र और शंख क्षेत्र नाम से प्रसिद्ध जगन्नाथपुरी के बारे में 'स्कंद पुराण' में कहा गया है कि जो व्यक्ति रथयात्रा में जगन्नाथ जी का कीर्तन करता हुआ गुंडीचा तक जाता है वह पुनर्जन्म के चक्र से मुक्त हो जाता है।
रथयात्रा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ का आकर्षक श्रृंगार किया जाता है व विशेष वस्त्र पहनाएं जाते हैं, जो एक थीम पर आधारित होते हैं। इस बार भगवान जगन्नाथ को रजवाड़ी पोशाक पहनाई जाएगी। भगवान की पोशाक मंदिर के महंत द्वारा तय की जाती है। कई बार वृंदावन से भी भगवान के वस्त्र मंगवाए जाते हैं। रथयात्रा के पहले दिन भगवान का स्वर्णाभूषणों से श्रृंगार किया जाता है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, जगन्नाथ मंदिर से जुड़ी रोचक बातें -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS