विश्व मीडिया ने की भारत के मंगलयान की जमकर तारीफ, नासा ने भी भेजा बधाई संदेश

विश्व मीडिया ने की भारत के मंगलयान की जमकर तारीफ, नासा ने भी भेजा बधाई संदेश
X
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हॉलीवुड फिल्म ''ग्रैविटी'' से भी कम लागत में यह मिशन पूरा किया गया है।
नई दिल्ली. 24 सितंबर का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक बन गया। भारत के मंगलयान की सफलता ने विश्व में अतंरिक्ष के क्षेत्र में धाक जमा ली है। भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने पहली बार में यह सफलता हासिल कर ली है। नासा ने इसरो को सफलता पर बधाई दी है, साथ ही विदेशी मीडिया ने भी मंगलयान अभियान की सफलता पर तारीफ की है। वर्ल्ड मीडिया ने इस सफलता पर भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो की जमकर तारीफ की। अमेरिका के अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा है कि भारत ने इतने कम खर्च में मंगलग्रह पर यान भेजकर कमाल कर दिया। भारत का हर नागरिक 24 सितंबर के दिन अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा था।
पीएम मोदी ने मिशन मार्स से पहले क्या कहा था-
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हॉलीवुड फिल्म 'ग्रैविटी' से भी कम लागत में यह मिशन पूरा किया गया है। 'द टेलीग्राफ' (ब्रिटेन) के मुताबिक इतने कम दामों पर मिशन पूरा करना स्पेस मिशन क्षेत्र में अचछा कदम है। सबसे बड़ी बात, इसरो ने इसे एक बार में करके दिखाया। जबकि दुनिया की अन्य एजेंसियां ऐसा नहीं कर सकी। मार्स ऑर्बिटर मिशन 'MOM' की सफलता के बाद भारत अमेरिका, यूरोपियन स्पेस एजेंसी और पूर्व सोवियत यूनियन के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गया है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, क्या सोचता है पूरा विश्व मंगल मिशन के बारे में-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • ...
  • 4
  • 5

  • Next Story