एशियाई खेल: रंगारंग समारोह के साथ 17वें एशियाई खेल इंचियोन से विदा, जकार्ता में होगा अगला आयोजन

इंचियोन.17वें एशियाई खेल रंगारंग समारोह के साथ शनिवार को समाप्त हो गए। अब अगला एशियाई खेल चार साल बाद इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में होंगे।16 दिन चले खेलों का समापन समारोह शनिवार को इंचियोन एशियाड मुख्य स्टेडियम में हुआ, जिसमें के-पोप के प्रदर्शन का खुमार छाया। सीएन ब्लू, सिस्तार और बिग बैंग बैंड ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर लोगों को खुब झुमाया।समापन समारोह के दौरान पहले हिस्से में कोरियाई कलाकारों ने अपनी संस्कृति की झलक पेश की, फिर इन खेलों के यादगार पलों को दिखाया गया। 17 वें एशियाई खेलों के समापन की घोषणा ओसीए के अध्यक्ष शेख अहमद अल फहद अल सबाह ने की और इंडोनेशिया के गर्वनर एलेक्स नॉडन को वर्ष 2018 में होने वाले अगले एशियाई खेलों की मशाल सौंपी।
पदक कम, जश्न ज्यादा
भारत के पदकों की संख्या में 17वें एशियाई खेलों के दौरान भले ही गिरावट आई हो, लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया।पुरुष हाकी टीम ने लंबे समय के बाद स्वर्ण पदक जीता जबकि महान मुक्केबाज एमसी मैरी काम ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने कद को और बड़ा दिया।
देश के खिलाड़ियों का एशियाई खेलों में अभियान हालांकि मिर्शित सफलता वाला रहा। पिस्टल निशानेबाज जीतू राय और फ्रीस्टाइल पहलवान योगेश्वर दत्त इन खेलों के नायकों में शामिल रहे जहां भारत 2010 ग्वांग्झू खेलों के अपने 65 पदकों की संख्या में सुधार करने या इसकी बराबरी करने के इरादे से उतरा था। भारतीय दल हालांकि पिछली बार ही तुलना में कम ही पदक जीत पाया। भारत ने 11 स्वर्ण जीते जो पिछली बार की तुलना में तीन कम है।
इसके आलवा उसने 10 रजत और 36 कांस्य पदक सहित कुल 57 पदक जीते। भारत ने एथलेटिक्स और कबड्डी में दो-दो स्वर्ण पदक जीते जबकि तीरंदाजी, मुक्केबाजी, हाकी, निशानेबाजी, स्क्वाश, टेनिस और कुश्ती में एक-एक स्वर्ण पदक मिला।भारत पदक तालिका में आठवें स्थान पर रहा जो पिछली बार के चीन खेलों की तुलना में दो स्थान नीचे हैं। ग्वांग्झू में भारत ने 14 स्वर्ण, 17 रजत और 34 कांस्य पदक जीतकर छठा स्थान हासिल किया था।
वर्ष 2010 में भारत ने 609 प्रतिभागियों में मैदान में उतारा था जबकि इस दौरान 541 खिलाड़ियों ने चुनौती पेश की। भारत की ओर से पहला स्वर्ण पदक सेना के प्रतिभावान निशानेबाज जीतू राय ने पुरुष 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में प्रतियोगिताओं के पहले ही दिन जीता। भारत के लिए अंतिम स्वर्ण पदक कल महिला और पुरुष कबड्डी टीमों ने जीते।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS