जानिए कितने देशों के पास हैं परमाणु बम और कितनों से है खतरा

नई दिल्ली. आज दुनिया के पास हजारों परमाणु बम हैं जिसके बल पर धरती से सैकड़ों बार जीवन को खत्म किया जा सकता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि अब परमाणु बम उन देशों के पास भी हैं जिनमें जरा भी सह-अस्तित्व भी भावना नहीं है। बता दें कि दुनिया में इस समय नौ देशों के पास परमाणु बम हैं। परमाणु निशस्त्रीकरण की मांग के बावजूद यह संख्या कम नहीं हो रही है।
ये भी पढ़ें : अब भारत की वीरांगनाएं उड़ाएंगी फाइटर प्लेन, ये हैं दुनिया की टॉप 10 वूमन एयरफोर्स
अब आपको बताते हैं कि कितने देशों के पास कितने परमाणु हथियार हैं। सबसे पहले अमेरीका ने 1945 में पहली बार परमाणु परीक्षण किया गया और कुछ ही समय बाद अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर परमाणु हमला किया। इस परमाणु हमले के बाद भी आज अमेरीका के पास 7,300 परमाणु बम हैं। लेकिन रूस भी इसमें पीछे नहीं है स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक परमाणु हथियारों की संख्या के मामले में रूस सबसे आगे है। 1949 में पहली बार परमाणु परीक्षण करने वाले रूस के पास 8,000 परमाणु हथियार हैं और सबसे बड़ा खतरा रूस से है।
ये भी पढ़ें : बीजेपी पर बरसे उद्धव: आलोचना करते रहेंगे, लेकिन गठबंधन नहीं तोड़ेंगे
अगर यूरोप की बात कि जाए तो सबसे ज्यादा परमाणु हथियार फ्रांस के पास हैं। उसके परमाणु बमों की संख्या 300 बताई जाती है। 1960 में फ्रांस परमाणु बम बनाने की तकनीक तक जा पहुंचा। तो वही एशिया में आर्थिक महाशक्ति और दुनिया की सबसे बड़ी थल सेना वाले चीन की असली सैन्य ताकत के बारे में बहुत पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन कहा जाता है कि चीन के पास 250 परमाणु बम हैं। और चीन ने 1964 में इसका सबसे पहला परमाणु परीक्षण किया। ब्रिटेन ने पहला परमाणु परीक्षण 1952 में किया और उसके पास भी 225 परमाणु हथियार हैं।
ये भी पढ़ें : अब पत्रकारों पर तंज कस विवाद में फंसे वीके सिंह
तो वही पाकिस्तान भी परमाणु बम बनाने में पीछे नही रहा और उसके पास 120 परमाणु हथियार हैं। 1998 में परमाणु बम विकसित करने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई युद्ध नहीं हुआ है। और पाकिस्तान बीते दिनों में भारत को कई बार चेतावनी दे चुका है। 1974 में पहली बार और 1998 में दूसरी बार परमाणु परीक्षण करने वाले भारत के पास 110 एटम बम हैं।
ये भी पढ़ें : अब पत्रकारों पर तंज कस विवाद में फंसे वीके सिंह
फिलहाल, अभी तक अमेरीका ने ही पहली बार इसका इस्तेमाल किया था लेकिन अभी तक किसी देश ने इसका इस्तेमाल नहीं किया। लेकिन तीसरे विश्व युद्ध की गुंज कही ना कही कई बार सुनी गई। अगर देश में परमाणु बम का हमला होता है तो इस दुनिया को तबाह होने से कोई नहीं रोक सकता है लेकिन भारत ने परमाणु बम ना प्रयोग करने का वादा किया है और दूसरे देशों से भी आग्रह किया है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, अन्य खबरों से जुड़ी जानकारी -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS