Logo
election banner
Health Tips: अलग-अलग तरीकों से लोगों को नींबू खाना को पसंद होता है। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे है कि नींबू का सेवन करके आप इन बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं और ये हमारे शरीर के लिए कितने फायदेमंद हैं।

Health Tips: नींबू लगभग हर मौसम में यह आसानी से मिल जाता है। इसके बिना अचार,चटनी, चाट और सलाद सब अधूरा-सा लगाता हैं। वहीं ये पाचन में भी बेहद मददगार होता है। इसमें विटामिन-सी का भरपूर मात्रा पाया जाता है और ये ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और किडनी (गुर्दा) की पथरी को निकालने में सहायक है। इसके साथ ही गले की खराश में भी राहत दिलाता है और वजन घटाने में भी बेहद फायदेमंद  होता है। हलांकि, इसमें एंटीआक्सीडेंट्स का बड़ा स्रोत है। जो मसूड़ों से निकलने वाले खून में राहत देता है।

दरअसल, इसमें विटामिन-ए, बी और प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी के अलावा पोटेशियम, लोहा, सोडियम, मैग्नीशियम, तांबा, फास्फोरस, क्लोरीन, वसा और कार्बोज आदि पाए जाते हैं। भले ही नींबू दिखने में छोटा होता है, लेकिन ये गुणों का खजाना माना जाता है। वहीं इसे आयुर्वेद में रोगनाशक और प्रतिरोधक शक्ति में बढ़ोतरी करने वाला माना गया है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप नींबू का सेवन करके किन-किन बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं और इसके फायदे कौन-कौन से है। तो आइए जानते हैं उनके बारे में...
 
नींबू के सेवन करने का तरीका और फायदे

  •  बिना दूध की काली चाय में नीबू मिलाकर पीने से दस्त में आराम मिलता है। 
  • इसके पेड़ से तेल निकाला जाता है, जो मधुर सुगंध के साथ अपच, पेट की गैस में राहत देता है।
  • गैस से परेशान मरीज को आधा नीबू काट कर उस पर नमक, काली मिर्च का चूर्ण डालकर कोयले की आग पर या गैस पर खूब गर्म करके धीरे-धीरे सेवन से लाभ मिलता है।
  • आधा नीबू काटकर गर्म कर कालीमिर्च और नमक मिलाकर सेवन से बुखार कम हो जाता है और भूख भी खुलकर लगती है।
  • गठिया से परेशान लोगों को नीबू का रस बहुत लाभकारी होता है। इस बीमारी में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जिसके कारण जोड़ों में दर्द रहने लगता है। ऐसी स्थिति में नीबू का रस बहुत लाभकारी है।
  • तला-भुना, तेज मसाले वाले पदार्थों का सेवन करने से पेट में जलन होना, घबराहट होना, बेचैनी होती है। ऐसी स्थिति में नीबू रामबाण का काम करता है। एक गिलास पानी में नीबू का रस और नमक मिलाकर घूंट-घूंट धीरे-धीरे पीने से लाभ होता है।
  • हैजा होने की स्थिति में भी नमक और नीबू का पानी या नीबू का अचार खाना मददगार है।
  • खाज, खुजली, दाद आदि की परेशानी में और खुजाने से होने वाले दानों के लिए नीबू का रस और नारियल का तेल मिलाकर लगाना चाहिए।
  • चेहरे पर कील, मुंहासे होने पर इसका रस, नारियल तेल या ग्लिसरीन मिलाकर सोते समय चेहरे पर लगाएं और सुबह उठकर गुनगुने पानी से धो लें।  
  • कब्ज के उपचार में नीबू वरदान की तरह है। सुबह उठकर खाली पेट दो ग्लास पानी में एक नीबू का रस और जरा सा नमक डालकर रोज पिएं। लगातार कुछ दिन इस प्रयोग को करने से राहत मिलेगी।  
  • नीबू का रस निकालने के बाद छिलकों को फेंकें नहीं। धूप में खूब सुखाकर कूट पीसकर कपड़े से छान कर साधारण नमक को भी खूब बारीक पीस कर इसमें मिला लें। इस मिश्रण के प्रयोग से दांत साफ सुथरे और चमकीले होंगे। सांस और मुंह की दुर्गंध से भी मुक्ति मिलेगी।

(नोट- किसी भी उपाय को अपनाने से पहले किसी अनुभवी वैद्य या आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह अवश्य करें।)

(वैद्य हरिकृष्ण पांडेय 'हरीश')

5379487