खुशखबरी: अगले महीने लांच होगा गैलक्सी नोट एज, जानिए क्या खास फीचर है इसमें

X
By - haribhoomi.com |23 Dec 2014 6:30 PM
गैलक्सी नोट एज
नई दिल्ली. सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेजिडेंट (मोबाइल एंड आईटी) असीम वारसी ने बताया, भारत ने फ्लैगशिप सेल्स के लिहाज से हमेशा दुनिया में सबसे अच्छे मार्केट्स में से एक की तरह परफॉर्म किया है। कंपनी भारत से पहले इस स्मार्टफोन को अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे डेवलप मार्केट्स में लांच कर चुकी है। यह एलटीई डिवाइस क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर पर चलेगी।
इसमें 3,000 एमएएच बैटरी, 16 एमपी कैमरा, 32 जीबी इंटरनल मेमरी होगी, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसे टड्रिशनल रिटेल और ऑनलाइन रिटेल चैनल्स के जरिए जनवरी के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग ने 17 अक्टूबर को 5.7 इंच स्क्रीन वाला गैलक्सी नोट 4 लॉन्च किया था। इसकी कीमत 58,300 रुपए थी। इसे कस्टर्मस ने काफी पसंद किया है। कंपनी अभी तक नोट 4 की 75,000 से ज्यादा यूनिट इम्पोर्ट कर चुकी है।
देश के स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग की 24 पर्सेंट हिस्सेदारी है। यह मार्केट इस वर्ष के अंत तक दोगुना होकर आठ करोड़ यूनिट पर पहुंचने की उम्मीद है। सैमसंग का मानना है कि नोट एज प्रीमियम सेगमेंट में काफी सफल हो सकता है। अभी स्मार्टफोन की ज्यादातर सेल्स 5,000-15,000 रुपए के अफोर्डेबल सेगमेंट में होती है।
नोट एज इस वर्ष सितंबर में दुनिया भर में लांच किया गया था। इसमें फ्लेक्सिबल डिस्प्ले टेक्नॉलजी है जिसमें स्क्रीन की दाईं एज फोन के बैक तक मुड़ जाती है। इसके एक्सटेंडेड स्पेस में बहुत से अन्य फंक्शंस मिलते हैं। इसमें एक अन्य स्क्रीन शामिल है जिसमें यूर्जस नोटिफिकेशन डिस्प्ले, इनकमिंग कॉल्स, टाइम, वैदर और स्टॉक टिकर्स देख सकते हैं। स्क्रीन को कस्टमाइज किया जा सकता है जिससे यूर्जस यह तय कर सकते हैं कि वे मेन स्क्रीन के बाहर कौन से ऐप्स को ऐक्सेस करना चाहते हैं।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, कुछ खास बातें -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS