एक्शन जैक्सन का FIRST LOOK OUT, नो कमिटमेंट नो अपॉइंटमेंट ओनली पनिशमेंट

X
By - haribhoomi.com |22 Oct 2014 12:00 AM IST
फिल्म में अजय देवगन के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा, यामी गौतम और मनस्वी ममगई फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
मुंबई. सिंघम रिटर्न्स के बाद एक बार फिर से अजय देवगन एक बार फिर अपने एक्शन अवतार में बड़े परदे पर नजर आने वाले हैं फिल्म एक्शन जैक्सन में। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म एक्शन जैक्सन का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज किया गया है जिसमें अजय देवगन के सिक्स पैक एब्स और उनकी छाती पर बायीं ओर भगवान शिवा का टैटू बना हुआ है।
फिल्म में अजय देवगन के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा, यामी गौतम और मनस्वी ममगई फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा कुणाल रॉय कपूर भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। कुल मिलाकर फिल्म की कास्टिंग ऐसी की गई है कि दर्शकों को भरपूर एक्शन के साथ-साथ मनोरंजन देखने को मिलेगा। फिल्म से अजय देवगन के साथ ही प्रभु देवा भी जुड़े हैं तो फिल्म के एक्शन सीक्वेंस तो जबरदस्त होंगे ही।
साथ ही फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ अजय के कई रोमांटिक सीन्स भी हैं जो कि रोमांस के शौकीन दर्शकों का भी मनोरंजन करेंगे। फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपना काफी वेट लूज किया है। कुछ दिनों पहले सोनाक्षी के इस नए लुक की तस्वीरें भी रिलीज की गई थीं जिनमें सोना वाकई काफी पतली और खूबसूरत नजर आ रही थीं। एक्शन जैक्सन फिल्म की टैगलाइन है नो कमिटमेंट, नो अपॉइंटमेंट ओनली पनिशमेंट..इससे ही पता चलता है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस हैं। 'एक्शन जैक्सन' बॉक्स ऑफिस पर 5 दिसंबर को रिलीज होगी। प्रभु देवा ऐसे पहले निर्देशक हैं जो अपनी ही फिल्म के ट्रेलर में नजर आएंगे।
नीचे की स्लाइड्स में देखिए, फिल्म के पोस्टर्स -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
विज्ञापन
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS