त्योहारों पर आतंकी हमले की आशंका, एनएसजी के डीजी ने किया खुलासा

X
By - ramesh@haribhoomi.com |16 Oct 2014 6:30 PM
दिवाली के आसपास दिल्ली व गोवा जैसे बड़े पर्यटक स्थलों को अपना निशाना बना सकते हैं।
नई दिल्ली. आतंकी देश में बड़े हमले की फिराक में हैं। वे त्योहारों पर लोगों को निशाना बना सकते हैं। यह खुलासा किया है एनएसजी के डीजी जयंत चौधरी ने। उन्होंने कहा कि अलकायदा स्थनीय गुटों के साथ मिलकर देश पर हमला कर सकता है। आतंकी देश में आत्मघाती हमले की फिराक में हैं और मौका पाते ही बड़ी वारदात कर सकते हैं। एनएसजी के 30वें स्थापना दिवस के मौके पर चौधरी ने कहा कि हमले के लिए आतंकी किसी से हाथ मिला सकते हैं।
दिवाली के आसपास दिल्ली व गोवा जैसे बड़े पर्यटक स्थलों को अपना निशाना बना सकते हैं। उनके टारगेट में बेंगलुरु और अमृतसर शहर भी है। सीमा पर जबसे पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की जा रही है तब से ही आतंकियों के घुसने की आशंका जताई जा रही है। यह माना जा रहा है कि संघर्षविराम का उल्लंघन करके पाकिस्तानी रेंजर्स सीमा पार से भारत में आतंकियों को घुसाने के लिए फायरिंग और शेलिंग कर रहे हैं।
आतंक दुनिया की बड़ी समस्या
राजनाथ बोले, सभी देशों को मिलकर आतंकवाद का सामना करना होगा। देश में बदलाव आया है। एनएसजी ने अमिट छाप छोड़ी है। भारत सशक्त भूमिका में नजर आएगा। विदेशी ताकतों को मुंह की खानी पड़ेगी। 26/11 के हमले में एनएसजी ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। शत्रु का समूल नाश ही एनएसजी का लक्ष्य है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, राजनाथ ने दिया चीन को जवाब-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS