ए आर रहमान को जारी हुआ फतवा, बताया गया नापाक

ए आर रहमान को जारी हुआ फतवा, बताया गया नापाक
X
मोहम्मद साहब पर बनी फिल्म में म्यूजिक देकर नापाक हो गए ए आर रहमान
मुंबई. मशहूर म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ईरानी फिल्ममेकर माजिद मजीदी की फिल्म में म्यूजिक देकर मुश्किल में पड़ गए हैं। उनके और मजीदी के खिलाफ मुंबई के एक सुन्नी ग्रुप ने फतवा जारी किया है। उन्होंने रहमान को इस फिल्म में म्यूजिक देने पर उन्हें नापाक करार दिया।
दरअसल रजा एकेडमी नाम के इस ग्रुप ने फतवे में माजिद मजीदी की फिल्म "मोहम्मद: द मैसेंजर ऑफ गॉड" से मुस्लिमों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मोहम्मद साहब की तस्वीर बनाई या रखी नहीं जा सकती है। ये फिल्म इस्लाम का मखौल उड़ाती है।
फतवे में कहा गया है कि मोहम्मद साहब की तस्वीर बनाई या रखी नहीं जा सकती है। ईरानी फिल्म ‘मोहम्मद...’ इस्लाम का मजाक उड़ाती है। इसमें प्रोफेशनल एक्टर्स ने रोल किए हैं, जिनमें कुछ गैर मुस्लिम भी हैं। जो मुस्लिम फिल्म में काम कर रहे हैं, खासकर मजीदी और रहमान, वे नापाक हो गए हैं और उन्हें फिर से कलमा पढ़ने की जरूरत है।
गौरतलब है कि केवल ये ग्रुप ही नहीं बल्कि अन्य अरब देशों में भी फिल्म को लेकर बवाल मच गया है। सुन्नियों का सबसे बड़ा संगठन अल-अजहर भी इस फिल्म से नाराज है। इसे ईरान की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म की लागत 253 करोड़ रुपए (40 मिलियन USD) बताई जा रही है। एक इंटरव्यू में माजिद ने कहा, 'मैंने वेस्टर्न देशों में इस्लाम को लेकर बढ़ते डर की वजह से इस फिल्म को बनाने का फैसला किया।' फिल्म तीन पार्ट में बनी है। पहला हिस्सा 117 मिनट का है। इसमें पैगंबर साहब के बचपन की स्टोरी दिखाई गई है। हालांकि, उनका रोल करने वाले एक्टर का चेहरा नहीं दिखाया गया है। सिर्फ परछाई ही दिखाई गई है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही अरब देशों में बवाल खड़ा हो गया है। सुन्नियों का सबसे बड़ा संगठन अल-अजहर इस फिल्म से खफा है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से सम्बंधित अन्य जानकारियां -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • ...
  • 4
  • 5

  • Next Story