Cannes 2024 में उर्वशी रौतेला के टॉप 5 लुक!

23 May 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

मॉडलिंग करियर से शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना नाम कमा चुकी हैं।

इन दिनों वह 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखरेती नजर आ रही हैं।

उर्वशी ने कान्स 2024 के पहले दिन ओपनिंग सेरेमनी में फूशिय पिंक कलर का गाउन पहना था। गाउन में शोल्डर पर फेदर इफेक्ट दिया गया था।

दूसरे रेड कार्पेट अपीरियंस के लिए एक्ट्रेस ने लाल-गोल्डन रंग का ऑफ-शोल्डर शिमर गाउन कैरी किया था। इसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं।

अपने तीसरे अपीरियंस में उर्वशी डीप ब्लू हैवी गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर उतरी थीं। ड्रेस से ज्यादा उनके फिश स्टाइल नेकलेस ने सुर्खियां बटोरीं।

समारोह में एक्ट्रेस ने वाइट कलर का हैवी ट्यूब गाउन पहना। इसमें पर्ल जड़े हुए थे। इसके साथ सिल्वर स्टोन वाली ज्वेलेरी पेयर की।

अपने 5वें रेड कार्पेट वॉक के लिए उर्वशी फूशिया रंग के रफल्ड गाउन में नजर आईं। इस लुक ने भी खूब वाह-वाही लूटी।