Holi 2024: शादी के बाद इन सितारों की होगी पहली होली
25 मार्च 2024 को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड सितारे शादी के बाद अपनी पहली होली मनाएंगे।
रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम: कपल ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुरी रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस साल ये उनकी पहली होगी।
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा: दोनों 24 सितंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद कपल अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेगा।
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी: कपल ने हाल ही में गोवा में धूम-धाम से शादी रचाई थी। 21 फरवरी 2024 को कपल ने सात फेरे लिए थे, जिसके बाद वे पहली होली मनाएंगे।
कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट: लॉन्ग टाइम कपल पुलकित-कृत ने 15 मार्च 2024 को शाही शादी की थी। अब ये पहली होली मनाने की तैयारी में हैं।
आयरा खान-नुपुर शिखारे: आमिर खान की बेटी की शादी खूब लाइमलाइट में रही थी। ये कपल इस साल पहली होली साथ मनाएंगे। दोनों ने 3 जनवरी 2024 को शादी की थी।
दिव्या अग्रवाल-अपूर्वा पड़गांवकर: दोनों ने इस साल फरवरी मे शादी की थी। अब दोनों पहली होली साथ सेलिब्रेट करेंगे।