सिंगर सनम पुरी ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, देखें फोटोज

12 Jan 2024

मशहूर सिंगर सनम पुरी अपने गानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनके कई गाने आज भी भी पॉपुलर हैं। वहीं पॉप-रॉक बैंड के 'सनम' सिंगर भी है।

सनम ने अपनी गर्लफ्रेंड ज़ुचोबेनी तुंगो से शादी कर ली है, कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कपल ने नागालैंड में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की है। सनम के फैन पेज ने उनकी शादी की फोटोज शेयर की हैं।

सनम पुरी के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का सूट पहना था, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे।

वहीं ज़ुचोबेनी ने व्हाइट कलर का गाउन पहना था, जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही थीं।

आपकों बता दें फेम सिंगर सनम पुरी की गर्लफ्रेंड ज़ुचोबेनी तुंगो एक सिंगर और मॉडल हैं।

हाल ही में सनम का एक गाना रिलीज हुआ है। जिसका नाम 'साथ रहे तू मेरे' है। इस गाने में सनम और ज़ुचोबेनी नजर आए हैं और कपल ने ही ये गाना गाया है।

सनम पुरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो सनम ने कई बॉलीवुड सॉन्ग गाए हैं। 'इश्क बुलावा', 'धत तेरी की' जैसे कई गाने उन्होंने गाए हैं।