Mom to Be महिलाएं पहनें ऋचा चड्ढा के कंफर्टेबल सलवार-सूट

28 Jun 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

हाल ही में 'हीरामंडी' में नजर आईं एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा जल्दी मां बनने वाली हैं। शादी के 4 साल बाद एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

इस समय ऋचा अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एंजॉय कर रही हैं। इन दिनों उनका फैशन गेम भी जबरदस्त है।

मॉम टू बी ऋचा चड्ढा के पास एक से बढ़कर एक सलवार सूट कलेक्शन हैं। प्रेग्नेंट महिलाएं भी ऋचा से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

मल्टीकलर्ड हैवी वर्क वाला ये सूट शादी या इंडियन पार्टीज के लिए परफेक्ट है। इसमें ढेर सारे कलर होने से किसी भी तरह की एक्सेसरीज मैच हो सकती हैं।

फ्रंट स्लिट सलवार सूट भी पार्टी के लिए बेस्ट आउटफिट है। इसका मोनोक्रोम इफेक्ट आपको यूनिक लुक देगा।

इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए इस तरह का आउटफिट कैरी कर सकती हैं। इसका लॉन्ग श्रग खूबसूरत और डिफरेंट लुक देगा।

इस तरह के हैवी अनारकली सूट प्रेग्नेंट महिलाओं पर अच्छे लगेंगे। इसमें बेबी बंप भी रिवील नहीं होगा।