माधुरी से लेकर श्रद्धा कपूर तक, इन सेलेब्स ने मनाया गुड़ी पड़वा 2024

9 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्र का आरंभ हो गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है।
महाराष्ट्र राज्य में इस दिन गुड़ी पड़वा का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक सेलेब्स ने धूम-धाम से त्याहर मनाया।
'धक धक' गर्ल माधुरी दीक्षित ने गुड़ी पड़वा का त्याहोरा धूम-धाम से मनाया। तस्वीर में हरी साड़ी, गोल्डन ज्वेलेरी, नाक में नथ के साथ एक्ट्रेस खूबसूरत लग रही हैं। बता दें, एक्ट्रेस मूल रूप से मराठी हैं।
श्रद्धा कपूर ने भी अपने परिवार के साथ गुड़ी पड़वा का त्योहार सेलिब्रेट किया। इस दौरान एक्ट्रेस काफी सादगी भरे अंदाज में नजर आईं।
रितेश देशमुख ने भी अपने बच्चों के साथ त्योहार मनाया। उनकी पत्नी जेनेलिया डीसूजा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रितेश अपने बच्चों के साथ पूजा की तैयारी करते दिख रहे हैं।
हाल ही में अपूर्व पडगांवकर के साथ शादी के बंधन में बंधी टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने भी शादी के बाद अपना पहला गुड़ी मनाया। इसकी कई तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं।
टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने भी जमकर त्याहर मनाया। पर्व के लिए एक्ट्रेस पूरी तरह मराठी लिबास में नजर आईं।
More Stories